कोरोना वायरस महामारी के चलते 2020 में बहुत कम शादियां हुईं. पाबंदियों के चलते ज्यादातर लोगों ने शादी को अगले साल तक के लिए टाल दिया है. इसलिए 2021 की शादी के शुभ मुहूर्त पर डबल लोड पड़ गया है, क्योंकि इस साल की रुकी हुईं शादियों के अलावा अगले साल तय होने वाली शादियां भी होंगी. इससे पंडित, नाऊ, मजदूर, बारातघर, कैटरर्स, बैंड-बाजा, शहनाई के लिए बुकिंग में परेशानी हो सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि 2021 में शादी के लिए कब-कब और कितने शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं.
जनवरी माह में केवल एक दिन ही विवाह का मुहूर्त है। 18 जनवरी को शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।
फरवरी में विवाह के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है।
मार्च में भी विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है।
अप्रैल में शुभ दिन
अप्रैल माह में विवाह के लिए 8 शुभ दिन हैं। इन दिनों में शुभ विवाह संपन्न करा सकते हैं। अप्रैल में विवाह की शुभ तारीखें 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 हैं।
मई में सबसे अधिक शादियों की तारीखें हैं। इसमें विवाह के लिए 16 शुभ दिन हैं। मई में शुभ विवाह के लिए 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 तरीख है।
जून में शुभ दिन
जून में इस वर्ष कुल 8 शुभ दिन हैं, जिसमें विवाह हो सकते हैं। माह के 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23 और 24 तारीख को शुभ विवाह होंगे।
जुलाई में शुभ दिन
जुलाई में विवाह के लिए केवल 5 शुभ दिन हैं। जुलाई में 1, 2, 7, 13 और 15 तारीख को शादियां हो सकती हैं।
अगस्त 2021
इस माह में विवाह की कोई शुभ तारीख नहीं है।
सितंबर 2021
इस माह में भी विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है।
अक्टूबर 2021
अक्टूबर में भी शादी के लिए एक भी शुभ दिन नहीं है।
नवंबर 2021
3 माह के लंबे अंतराल के बाद नवंबर माह में विवाह के लिए 7 शुभ दिन हैं। इस माह की 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 तारीख को विवाह हो सकता है।
दिसंबर 2021
साल 2021 के आखिरी माह में विवाह के लिए 6 शुभ दिन हैं। दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख को शुभ विवाह हो सकता है।