National

PM Modi के लोकार्पण से पहले ही रिफाइनरी की यूनिट में लगी आग, रद्द हुआ दौरा

देश की सबसे बड़ी पचपदरा में स्थापित रिफाइनरी (Balotra Refinery Fire) का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लोकार्पण करने वाले थे। हालांकि उससे पहले सोमवार को ही दोपहर में अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट आग की चपेट में आ गई।

जिसके बाद रिफाइनरी से धुएं के तेज गुबार देखने को मिले। जैसे ही कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई उन्होंने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर आग को काबू करने की कोशिश की। फिलहाल आग के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग लगने के बाद अब पीएम मोदी का राजस्थान दौरा भी रद्द हो गया है।

PM Modi के लोकार्पण से पहले ही बालोतरा में रिफाइनरी की यूनिट में लगी आग Balotra Refinery Fire

दरअसल CDU यूनिट में ये आग लगी। दमकल की गाड़िया द्वारा आग पर काबू करने का प्रयास जारी है। इसी रिफाइनरी का कल पीएम मोदी लोकार्पण करने जा रहे थे। शाम को चार बजे सीएम भजनलाल भी रिफाइनरी पहुंच रहे थे। हालांकि इसस पहले ही ये हादसा हो गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी जान-माल की हानी नहीं हुई।

कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला

जानकारी के मुताबिक ये आग क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी है। ऐसे में रिफाइनरी के आसपास के इलाके और ज्यादातर हिस्से को खाली कर दिया है। वहां मौजूद कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया है।

PM Modi का राजस्थान दौरा रद्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यूनिट से करीब एक किलोमीटर दूर जनसभा को संबोधित करने वाले थे। बता दें कि वो कार्यक्रम स्थल पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन इस हादसे के बाद अब पीएम का दौरा ही रद्द हो गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें