Bageshwar news

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई!, उत्तराखंड में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी

उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान यानी विजिलेंस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बागेश्वर में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (UREDA) के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में दर्ज कराई

दरअसल शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। जिसमें बताया गया कि बागेश्वर में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विभाग एजेंन्सी (उरेडा) में सोलर प्लांटों की J.I.R. यानी ज्वाइंट इंसपेक्शन रिपोर्ट कार्यालय में काफी समय से लम्बित है।

लंबित फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए 40,000 रुपये की मांग

इसी को आगे बढ़ाने के लिए परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र पटवाल प्रति फाइल के 10 से 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्तमान में उसकी चार फाइलें लम्बित हैं। जिसके लिए 40,000 रुपये की मांग की जा रही है।

आरोप सही पाए जाने पर टीम का हुआ गठन

शिकायतकर्ता पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाने के लिए विजिलेंस से शिकायत की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।

रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया अधिकारी

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 24 जुलाई को अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पटवाल को शिकायतकर्ता से 40 हजार की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी धीरेन्द्र सिंह पटवाल, वर्तमान में परियोजना अधिकारी, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (UREDA), बागेश्वर के पद पर तैनात था। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें