Bageshwar

बागेश्वर : मकर संक्रांति महापर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू और गोमती में डुबकी

Breaking uttarakhand newsबागेश्वर: मकर संक्रांति महा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू और गोमती में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति को लेकर बागेश्वर में घाटों पर सुरक्षा और अलाव की व्यवस्थाएं की गई। इस पर मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को है। ज्योतिशाचार्य ने कहा कि 14 जनवरी की रात्रि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा।

इस लिए 15 जनवरी की अमृत बेला पर प्रात: 4.10 बजे माघ माह का पर्व शुरू हो गया जिसमें आज सुबह से समस्त देवी-देवता, नाग, यक्ष-किन्नर श्रद्धलुओं ने गंगा के पवित्र स्नान किया गया।मकर संक्रांति के अवसर सरयू और गोमती स्नान के साथ वस्त्र दान, अन्न दान, गंगा स्नान, गंगा पूजन करने से सम्पूर्ण जनमानस अपने को पुण्य का भागी बनाता है। सुख समृद्धि, आरोग्य व समस्त मनोकामना प्राप्त होती है। वहीं पुलिस प्रशासन ने घाटों पर सीसीटीवी कैमरे के मॉनीटरिग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की है।

Back to top button