Bageshwar news

सनसनीखेज वारदात, बाबू ने चाकू से गोदकर की प्रिंसिपल की हत्या

उत्तराखंड से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां बागेश्वर जिले में शनिवार सुबह एक राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। स्कूल जाते समय प्रिंसिपल दयानंद टम्टा को धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

बाबू ने चाकू से गोदकर की प्रिंसिपल की हत्या

इस वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि स्कूल का ही एक बाबू है। वो रास्ते में ही घात लगाकर बैठा हुआ था। दरअसल सैंज निवासी 55 साल प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हर रोच की तरह आज शनिवार को भी स्कूल के लिए निकले। गाड़ी से मुख्य सड़क तक पहुंचने के बाद वो पैदल स्कूल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाबू नवल किशोर अचानक से प्रिंसिपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर देता है।

चाकू से कई बार किया वार

हमाला इतना अचानक और तेज था कि प्रिंसिपल को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शरीर पर बाबू ने कई बार घातक वार किए। जिससे वो सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोग और परिजन घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी बाबू सैलरी रुकने से परेशान था। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है। तो वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें