बागेश्वर : बागेश्वर में बीते दिन जंगल में लगी आग का दो महिलाएं शिकार हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों में काफी रोष है।
मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कपकोट तहसील के चचई के पुड़कुनी के जंगल में गांव की महिलाएं नंदी देवी पत्नी मदन राम, इंदिरा देवी पत्नी तारा राम और एक अन्य महिला में घास लेने गई थी।। वहीं देर शाम अचानक जंगल में आग लगने से तीनों महिलाएं वहां फंस गई और आग की चपेट में आने से झुलस गई। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई जिसका इलाज चल रहा है।इससे गांव के लोगों में काफी रोष है और वन विभाग पर कई सवाल खड़े किए गए हैं।