Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बद्रीनाथ यात्रा में भारी जाम, जोशीमठ के पास घंटों तक फंसे रहे श्रद्धालु- VIDEO

चमोली जिले के जोशीमठ के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में सड़क पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार दिखाई दे रही है, जहां श्रद्धालु और पर्यटक घंटों तक फंसे रहने को मजबूर हैं।

यात्रा व्यवस्थाओं पर फिर उठने लगे सवाल

बताया दें चारधाम यात्रा के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से यात्रा मार्ग पर भारी दबाव बन गया है। वीडियो को लेकर लोग यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। कई यात्रियों का कहना है कि जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच का मार्ग पहले से ही संकरा और संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से हालात और मुश्किल हो गए हैं।

घंटों तक रेंगते रहे वाहन

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के अनुसार विष्णुप्रयाग से आगे तक लंबा जाम लगा रहा, जहां लोग कई-कई घंटे तक अपनी गाड़ियों में इंतजार करते दिखाई दिए। विशेषज्ञ भी लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि बद्रीनाथ मार्ग का बड़ा हिस्सा भूस्खलन और ट्रैफिक दबाव के लिहाज से संवेदनशील है।

जाम और यात्रा प्रबंधन बना बड़ी चुनौती

चारधाम यात्रा सीजन में हर साल वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम और यात्रा प्रबंधन बड़ी चुनौती बन जाता है। फिलहाल वायरल वीडियो ने एक बार फिर चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, यात्रियों की सुरक्षा और पहाड़ी क्षेत्रों की क्षमता को लेकर बहस छेड़ दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें