Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

इस दिन बंद होंगे Badrinath Dham के कपाट, द्वितीय केदार की तारीख का भी ऐलान

Badrinath Dham closing date 2025: आज दो अक्टूबर यानी विजयदशमी के शुभ अवसर पर ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मे पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद करने की तिथि तय की गई। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 02:56 मिनट पर बंद होंगे। द्वितीय केदार के कपाट बंद होने की तारीख का भी ऐलान किया गया है।

इस दिन बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट Badrinath Dham closing date 2025

इससे पहले 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट बंद कने की तिथि का भी ऐलान हो गया है। 18 नवंबर को द्वितीय केदार के कपाट बन्द किए जाएंगे। विजयदशमी के अवसर पर ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मे पंचांग गणना के अनुसार तिथि निश्चित की गई।

ये भी पढ़ें:- भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद होंगे Yamunotri Dham के कपाट, अब यहां होंगे दर्शन

द्वितीय केदार की तारीख का भी ऐलान

विजयदशमी के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पंचांग गणना के आधार पर भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी गई है। पांच नवंबर 2025 को देवरा प्रस्थान होगा। जबकि छह नवंबर 2025 को बाबा तुंगनाथ के कपाट आगामी छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने के दिन बाबा की डोली चोपता नागक स्थान में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद सात नवंबर को डोली भनकुन पहुंचेगी और आठ नवंबर को मक्कू गांव में प्रवेश करेगी। बाबा के आगमन पर विशेष तुंगनाथ महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें