Dehradun News

हेमंत द्विवेदी का गोदियाल पर पलटवार!, लगाया करोड़ों की धांधली की आरोप

बद्रीनाथ मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तारियों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मंदिर समिति अध्यक्ष की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गोदियाल ने सवाल उठाया कि इतने गंभीर मामले के बावजूद अध्यक्ष को पद से क्यों नहीं हटाया गया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण पर स्पष्ट स्थिति रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का पलटवार

वहीं BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बद्री-केदार मंदिर समिति करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। समिति का उद्देश्य है कि किसी भी अपराधी को न बख्शा जाये। वही चढ़ावा चोरी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में तीन स्तरीय जांच चल रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बद्रीनाथ चोरी मामले पर गणेश गोदियाल, कहा- BJP Neta का सगा भतीजा है प्रमोद नौटियाल

गणेश गोदियाल पर लगाए आरोप

द्विवेदी ने गोदियाल पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में मंदिर समिति के पैसों का निजी इस्तेमाल और करोड़ों की धांधली हुई। जिससे स्पष्ट कहा जा सकता है कि चंदा चोरी की बात करने वालों ने खुद डकैती की। उन्होंने कहा कि गोदियाल द्वारा अपने कार्यकाल में सीटीवी कैमरे हटवाए।

कहा, ‘तीन साल की जगह साढ़े पांच साल तक रहे अध्यक्ष…’

तीन साल के बजाय साढ़े पांच साल तक अध्यक्ष पद पर बने रहे, जो किसी लालच का प्रमाण है। द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की नियुक्ति 2003 में हुई थी। घटना के बाद समिति ने तुरंत एक्शन लिया। इसके साथ ही भाजपा सनातन और अनुशासन की पार्टी है। जिसके अंतर्गत आरोपीयों पर कार्यवाही की जा रही है। लेकिन जो लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे है उनको जवाब भी देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें