Entertainment

Bade Miyan Chote Miyan को मिला ईद का फायदा, पहले ही दिन की बंपर ओपनिंग, तोड़ा ‘शैतान’ का रिकॉर्ड

Bade Miyan Chote Miyan Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के दिन यानी की 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म मैदान (Maidaan) से क्लैश हुआ था। हालांकि एडवांस बुकिंग में अक्षय की फिल्म ने अजय की मैदान को पहले ही पीछे छोड़ दिया था। इसके साथ बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए है। चलिए जानते है की फिल्म ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है।

Bade Miyan Chote Miyan ने की बम्पर ओपनिंग

फैंस ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म का काफी वक्त से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज़ होते ही दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच गए। फिल्म में मौजूद जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रहे है। ऐसे में पहले ही दिन फिल्म ने बम्पर ओपनिंग की है। फिल्म ने ओपनिंग के मामलीन में अजय देवगन की मैदान को पीछे छोड़ दिया है।

पहले दिन की कमाई (Bade Miyan Chote Miyan Collection Day 1)

फिल्म को लोगों द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। खबरों की माने तो एक्शन पैक्ड इस फिल्म ने 15.50 करोड़ से ओपनिंग की है। हलके ये सिर्फ शुरूआती आंकड़े है। ऑफिशियल डाटा में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

‘बडे मियां छोटे मियां’ ने तोड़ा ‘शैतान’ का रिकॉर्ड

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की इस दमदार ओपनिंग ने अजय देवगन की ‘शैतान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें की शैतान ने 15.21 करोड़ की ओपनिंग की थी। दमदार ओपनिंग के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें