उत्तराखंड से बुरी खबर है. इस खबर से पूरेे भाजपा संगठन में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की धर्मपत्नी नेहा जीना का दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से क्षेत्र सहित भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी को हार्ट अटैक आया था जिससे उनका निधन हुआ है.सांसद अजय भट्ट ने ट्वीट कर भाजपा विधायक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. वहीं दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के लिए वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।