Big NewsRudraprayag

रुद्रप्रयाग से बुरी खबर : चट्टान के नीचे दबने से दो की मौत, मजदूरी कर कमा रहे थे रोजी-रोटी

Breaking uttarakhand newsरुद्रप्रयाग : मंगलवार को निर्माण कार्य में लगे दो लोगों की चट्टान के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। गांव मे मातम छा गया। लॉकडाउन में नौकरी जाने के कारण ग्रामीण आस पास ध्याड़ी मजदूरी कर रहे हैं। कई लोगों ने अपना रोजगार शुरु किया। कई मजदूरी करने को मजबूर है लेकिन उनका जान सुरक्षित नहीं है. ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों ने अब तक अपनी जान गवई। ऐसा लगता है मानो मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं है।

ताजा मामला रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लाक के पन्जणा गांव का है जहां चट्टान के नीचे दबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया। गांव में मातम छा गया। जानकारी मिली है कि पंजणा गांव के लोग घर परिवार चलाने के लिए निमार्ण कार्य में लगे थे। पत्थर निकालते समय बीते दिन शाम करीब 3 बजे उनके ऊपर से एक बड़ी चट्टान आ गिरी जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया।मृतकों की पहचान गोपाल सिंह पंवार(40) पुत्र बचन सिंह पंवार और गुमान सिंह गुसाईं(48) पुत्र कुंदन सिंह गुसाईं के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Back to top button