उधम सिंह नगर : एक बार फिर से उत्तराखंड विभाग के लिए एक बुरी खबर है जी हां उत्तराखंड पुलिस विभाग ने एक होनहार अफसर को खो दिया। पूर्व डीएसपी और वर्तमान में उधम सिंह नगर के सीओ हिमांशु शाह का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। इस खबर सेेेे उधमसिंह नगर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हिमांशुुुु शाह सरल स्वभाव के व्यक्ति थेे और पुलिस अधिकारियों कर्मचारी समेत स्थानीय लोगों के चहेते थे।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु शाह का बीमारी के चलते निधन हो गया। हिमांशु शाह का उपचार मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा था और कुछ दिन पहले ही वो दिल्ली एम्स से इलाज कराकर लौटे थे। डीएसपी हिमांशु शाह के निधन की खबर सुनकर अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। पुलिस अधिकारी हिमांशु शाह ने शाम 5:05 मिनट पर आखिरी सांस ली।
जानकारी मिली है कि हिमांशु शाह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पहले ही दिल्ली एम्स से इलाज कराकर घर लौटे थे। डीएसपी के निधन से पूरे उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड पुलिस विभाग ने एक होनहार अधिकारी को खो दिया। बता दें रुद्रपुर में बतौर डीएसपी रहते हिमांशु शाह ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया और कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा। वह अपने सख्त नियम और कामों के लिए जाने जाते थे। हिमांशु शाह काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और टीम वर्क में काम करते थे।