देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के लिए दुःखद खबर है। बता दें कि सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। दिल्ली में कोविड 19 का उपचार करा रहे भाजपा विधायक का निधन उपचार के दौरान हुआ है।
आपको बता दें कि पिछले महीने ही विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का भी निधन हुआ था। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर छा गयी है। उत्तराखंड भाजपा में एक अच्छा होनहार और मिलनसार नेता खो दिया।