Big News : उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर : वरिष्ठ नेता का निधन, शोक की लहर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर : वरिष्ठ नेता का निधन, शोक की लहर

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
bhaskar naithani

bhaskar naithani

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर है। बता दें कि शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री और अभाविप के पूर्व संगठन मंत्री भाष्कर नैथानी का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक मेहनती और वरिष्ठ नेता के जाने से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर है।

जानकारी मिली है कि भास्कर नैथानी को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिस कारण उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।  वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन सहित कई दिग्गजों और कार्यकर्ताओं ने भाष्कर नैथानी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share This Article