देहरादून : देवभूमि के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात पौड़ी जिले का एक और जवान देश पर कुर्बान हो गया है। जवान की शहादत की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने जवान के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि देवभूमि का जवान सीमा पर शहीद हो गया है। गढ़वाल राइफल्स के एक और जवान ने आज देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों ही आहूति दे दी। 32 साल के जयवीर सिंह नेगी पिछले दो साल से जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
गढ़वाल राइफल की 19 वीं बटालियन के जयवीर सिंह नेगी की शहादत की खबर पर उनके गांव और घर में शोक की लहर है। पौड़ी के रंगून, थलिसैण के मूल निवासी जयवीर सिंह का परिवार इन दिनों उधमसिंह नगर के काशीपुर में रहता है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी शहादत कैसे हुई है।
बताया जा रहा है कि जयवीर सिंह नेगी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। जयवीर सिंह 2006 में गढ़वाल राइफल्स की 19वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए संवेदना व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार जयवीर सिंह पिछले दो साल से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे।