उत्तरकाशी : उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए बुरी खबर है। बता दें कि जोशीमठ में तैनात आईटीबीपी के जवान बहत्तर सिंह राणा की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। जवान के निधन से उत्तराखंड सहित पूरे देश को क्षति पहुंची है। जानकारी मिली है कि जवान बड़कोट के चक्रगांव निवासी थे जो कि उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।। आज अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें साथी अधिकारी वाईएयर जौलीग्रान्ट अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घर में कोहराम मच गया है। बता दें कि उपनिरीक्षक बहत्तर सिंह राणा अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गये। घर में कोहराम मचा हुआ है। रो रोकर सब का बुरा हाल है। वहीं जवान के निधन पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण, नगर पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने शोक व्यक्त किया और जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।