Nainital

ब्रेकिंग : उत्तराखंड सहित देश के लिए बुरी खबर, खो दिया जांबाज गढ़वाल राइफल का जवान

aarmy bharti kotdwar

रामनगर : पूरे देश सहित उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है और खास तौर पर पौड़ी गढ़वाल के लोगों के लिए। क्योंकि अधिकतर सेना के जवान पौड़ी जिले से ही है। माता-पिता अपने बेटों को सेना में जाने के लिए साहस देते हैं औऱ अधिकतर सेना के जवान जो देश की रक्षा कर रहे हैं वो पौड़ी जिले से ही है। अजीत डोभाल से लेकर सीडीएस बिपिन रावत भी पौड़ी के बेटे हैं जो देश की रक्षा कर रहे हैं।

बता दें कि आज उत्तराखंड के लिए सरहद से बुरी खबर आई है। जम्मू कश्मीर में तैनात मूल रुप से पौड़ी गढ़वाल,बैजरो तोल्यो गांव निवासी हवलदार यशपाल की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि यशपाल वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे और अस्वस्थ चल रहे थे। वर्तमान में उनका परिवार रामनगर के पीरूमदारा मयूर विहार में रह रहा है। हवलदार यशपाल 19वीं गढ़वाल रायफल के जवान थे जो की 39 साल के थे जिनकी जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि जवान य़शपाल का 13 साल का बेटा औऱ एक 14 साल की बेटी है।

हालांकि जवान की मौत कैसे हुई इसका अभी स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं दी गई है। सेना की ओर से कहा गया है कि वो अस्वस्थ चल रहे थे। जवान की मौत की खबर से बटालियन समेत उनके परिवार में शोक की लहर है। जवान के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

Back to top button