Big NewsNational

देश के लिए बुरी खबर : बर्फीले तूफान और हिमस्खलन में 6 जवान शहीद, 6 लोगों की भी मौत

breaking uttrakhand newsजम्मू-कश्मीर:  घाटी में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की तीन घटनाओं में सेना और सीमा सुरक्षा बल के छह जवान शहीद हो गए। दो अन्य घटनाओं में छह नागरिकों की भी मौत हुई है। एलओसी पर पेट्रोलिंग पार्टी तथा पोस्ट बर्फ के नीचे दब गए थे। बचाव कार्य शुरू कर बर्फ में दबे छह जवान सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। मंगलवार को एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के रिंगबाला इलाके में 45 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी बर्फीले तूफान में फंस गई। पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल सभी पांच जवान बर्फ में दब गए।

सूचना मिलते ही अभियान चलाकर चार जवानों को बर्फ से निकाला गया लेकिन चारों जवान शहीद हो गए। एक जवान अब भी लापता है। इसे खोजने के लिए हेलीकॉप्टर के साथ ही खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।  इसी बीच दोपहर बाद कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आए हिमस्खलन बीएसएफ 77 बटालियन के सात जवान लापता हो गए। बचाव कार्य शुरू कर छह को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन एक जवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, सेना और बीएसएफ ने शहीद जवानों के नाम नहीं बताए हैं।

Back to top button