Entertainment

13 साल बाद भारत आए बैकस्ट्रीट बॉयज, डीएनए वर्ल्ड टूर में देंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

वर्ल्ड फेमस बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड ने हाल ही में अपने टूर की घोषणा की थी। डीएनए वर्ल्ड टूर के लिए बैकस्ट्रीट बॉयज मंगलवार की रात भारत आए। दुनिया भर में फेमस कलाकार इस हफ्ते के आखिर में मुंबई और दिल्ली में परफॉर्म करेंगे। इसके टिकट पहले ही बुक हो चुके है। फैंस अपने पसंद दीदा बैंड को लाइव देखने के लिए काफी खुश और उत्साहित है।

मंगलवार को मुंबई आया बैंड

पैपराजी द्वारा बैकस्ट्रीट बॉयज को मंगलवार की रात मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया था। बैंड का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर उनका तालियों से स्वागत हुआ। उसके बाद मुंबई के होटल में भी उन्हें होटल स्टाफ द्वारा परफॉरमेंस कर स्वागत किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस बैंड का स्वागत कर रहे है।

भारत में 13 साल बाद वापसी

 बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड के मुंबई और दिल्ली में शो होने है। इसी के लिए वो 13  साल के इस लम्बे सफर के बाद भारत लौटे है। बैंड कल यानी की चार मई को जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई में परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा वो 5 मई को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगे।

बैंड ने ३० साल पूरे होने के अवसर पर डीएनए वर्ल्ड टूर का ऐलान किया था। इसके साथ वो दुनिया भर में शोज करेंगे। जिसके लिए अब वो इंडिया पहुंच गए है।

Back to top button