TrendingHighlight

5 जुलाई को कयामत का दिन! नए Baba Vanga की भविष्यवाणी, कभी गलत नहीं हुए पूर्वानुमान, बढ़ी चिंता

Baba Vanga Ryo Tatsuki Predicts Disaster: अगले महीने यानी की जुलाई के महीने में कयामत का दिन आ सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे है ऐसा नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कह रही है। और अब इस भविष्यवाणी ने तहलका मचा दिया है। दरअसल मंगा आर्टिस्ट ने ये भविष्यवाणी जापान के लिए की है।

मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी (Ryo Tatsuki) को जापान का ‘नया बाबा वेंगा’ कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को जापान में आपदा आने वाली है। इसी को लेकर लोग काफी डरे हुए हैं। इसके चलते लोग जापान जाने वाली अपनी फ्लाइट कैंसिल कर रहे हैं।

5 जुलाई को कयामत का दिन! ‘नए बाबा वेंगा’ की भविष्यवाणी

दरअसल ये भविष्यवाणी उनकी 2021 की मंगा द फ्यूचर आई सॉ में छपी हुई है। आपदा वाली जानकारी में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं हैं। लेकिन लोग इससे डर गए है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पिछली भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बता दें कि रयो तातसुकी मंगा बनाने वाली आर्टिस्ट नहीं हैं। वो अपनी कला को सपनों पर आधारित भविष्यवाणियों के साथ मिलाती हैं।

पहले की भविष्यवाणियां हुई है सच

बता दें कि रयो तात्सुकी ने पहली बार ये भविष्यवाणी नहीं की है। इससे पहले भी उन्होंने कई बड़ी घटनाओं के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने मार्च 2011 में जापान में भूकंप और सुनामी की भी भविष्यवाणी की थी। और ये सच भी हुआ था। साल 2011 में जापान में सुनामी आई थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रिंसेस डायना की मौत, फ्रेडी मर्करी का निधन और कोरोना महामारी को लेकर भी भविष्यवाणी की थी।

उन्होंने दावा किया है कि कोरोना का एक नया और खतरनाक रूप साल 2030 में भी देखने को मिलेगा। उनकी मंगा किताबों को लोग सालों से पसंद कर रहे हैं। अब उनकी पांच जुलाई की भविष्यवाणी वायरल हो रही है।

होटल बुकिंग भी हुई कैंसिल

रयो तात्सुकी की भविष्यवाणी सच होगी या नहीं लेकिन इसका सीधा असर जापान की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। जो लोग जापान घूमने की प्लानिंग कर रहे थे वो अब फ्लाइट और होटल बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं।

होटल बुकिंग में भी 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। लोगों को डर लग रहा है। वो 5 जुलाई और इसके आसपास जापान में रहना नहीं चाहते इसलिए यात्रा रद्द कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें