Rudraprayag NewsHighlight

ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली, भक्त छह माह तक यहां कर सकेंगे दर्शन

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच चुकी है। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी।

ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली

बता दें आगामी छह महीने तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी। आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली का स्वागत हुआ। इससे पूर्व डोली ने फाटा, ब्यूंग, नारायणकोटी समेत अन्य यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी जगह-जगह डोली का भव्य स्वागत किया।

केदारनाथ विधायक भी रही मौजूद

डोली के पहुंचने पर केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद रही। विधायक ने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पिछले सालों की तरह इस साल भी यात्रा का सफल संचालन किया जाएगा। पिछले साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पहुंचे थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें