Nainital : अयोध्या राम मंदिर : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने की श्री राम भगवान की पूजा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अयोध्या राम मंदिर : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने की श्री राम भगवान की पूजा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinathनैनीताल : हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने आवास पर भगवान श्री राम के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए आज के दिन को सनातन धर्म के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। यशपाल आर्य ने कहा कि दशकों से भारत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के भव्य राम मंदिर के निर्माण का इंतजार किया जा रहा था जो कि आज पूरा हो चुका है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम न सिर्फ हमारे आस्था के प्रतीक हैं बल्कि सनातन धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भक्तों के लिए आज यह ऐतिहासिक खुशी का क्षण है इसलिए आज पूरे देश में दीपावली सा माहौल है। बता दें कि आज पूरे देश के सनातन धर्म के लोगों के लिए एतिहासिल पाल है। आज पीएम मोदी भी 29 साल बाद अयो्ध्या गए हैं और दीदार किया है। पीएम मोदी आज राम मंदिर की आधारसिला रखेंगे। पूरे देश में आज दीवाली जैसा माहौल है। लोगों ने घरों में मंदिरों में दिए जलाए और खुशी मनाई। वहीं उत्तराखंड में भी लोगों ने दीप जलाकर आज के दिन को दिवाली के रुप में मनाया।

Share This Article