Big NewsReligious

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सीता के साथ विराजमान हुए राजा राम, आप भी करें राम दरबार के दर्शन

ayodhya ram mandir ram darbar photos: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण हो चुकी है। प्रभु श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमाएं अब मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित(ram darbar ) कर दी गई हैं। रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अब उनके राजसी स्वरूप राजा राम के दर्शन भी कर सकेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का ये विशेष अनुष्ठान अभिजित मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। मंत्रों की गूंज और वैदिक ऊर्जा से पूरा मंदिर परिसर एक पवित्र आभा में डूबा रहा। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देशभर के प्रमुख संत और महंत उपस्थित रहे।

अयोध्या में विराजमान हुए राजा राम ram darbar

राम दरबार के साथ-साथ मंदिर परिसर में स्थित अन्य आठ मंदिरों में भी विभिन्न देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इनमें भगवान शिव, शेषावतार, मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा, सूर्य देव, गणेश जी और बजरंगबली की प्रतिमाएं शामिल हैं। शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग के अतिरिक्त सभी मूर्तियों का निर्माण जयपुर के मूर्तिशिल्पी सत्यनारायण पांडेय और उनके परिवार ने किया है।

नव राम दरबार की झलक

राम दरबार में विराजे भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा पांच फीट ऊंची है। जबकि लक्ष्मण और शत्रुघ्न की प्रतिमाएं साढ़े चार फीट की हैं। भरत और हनुमान जी की प्रतिमाएं तीन फीट की हैं। हर मूर्ति इतनी जीवंत और भावपूर्ण है कि देखने वाला सहज ही भावविभोर हो जाए।

एलन मस्क के पिता भी पहुंचे अयोध्या

इस ऐतिहासिक पल से ठीक पहले दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में शामिल एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भी राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने अपने अनुभव को अद्भुत बताते हुए कहा कि ये स्थान सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि आत्मा की गहराइयों को छूने वाली जगह है।

राम मंदिर का ये नया अध्याय ना केवल श्रद्धा और संस्कृति का उत्सव है। बल्कि भारत की सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक भी बनता जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें