Big NewsNational

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्राली से हुई टक्कर

रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल अय़ोध्या दर्शन के लिए बोलेरो कार से श्रद्धालु जा रहे थे। तभी कार की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। इसी दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 11 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्राली से हुई टक्कर

दरअसल ये हादसा थाना पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा से अयोध्या रामलला का दर्शन करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह के करीब पांच बजे ये हादसा हुआ।

इसकी जानकारी मिलने पर तुरंद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। जहां उन्हें पास के ही जिला अस्पताल में ले जाया गया। दोनों वाहनों को फिलहाल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें