Avatar Fire And Ash OTT Release: अवतार ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें?

दुनिया भर के सिनेमाघरों में अवतार फायर एंड ऐश’ को शानदार रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है। बताते चलें कि जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी का ये तीसरा पार्ट है। एक बार फिर शानदार विज़ुअल्स के साथ इस फिल्म ने लोगों के दिलों में कब्जा कर लिया। चलिए जानते है कि फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो रही है।
‘अवतार फायर एंड ऐश’ हुई ओटीटी पर रिलीज
19 दिसंबर, 2025 को जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ सिनेमाघरों में रिलीज की गई। फिल्म को क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में अब थिएटर के बाद ये ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। तो वहीं जेम्स कैमरून और जॉन लैंडौ ने भी फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म ट्रॉमा, दुख, सर्वाइवल और पारिवारिक रिश्तों को दर्शाती है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म?
फिल्म 24 जून, 2026 यानी आज से जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। ऐसे में दर्शक फिल्म रिलीज के दिन रात 12 बजे से इसको स्ट्रीम कर पाएंगे। कई भाषाओं में फिल्म अवेलेबल है।
‘अवतार फायर एंड ऐश’ की क्या है कहानी?
‘अवतार फायर एंड ऐश’ फिल्म, ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ का सीक्वल है। इसमें जेक सली, नेतिरी और उनके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। जेक सली और नेतिरी के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अवतार फ़ायर एंड ऐश’ अपने बाकी पार्ट्स की तरह आते ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छा गई। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने दुनिया भर में लगभग $1.49 बिलियन की कमाई की। फिल्म बीते साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। भारत में इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।