Almora : उत्तराखंड : सनकी और नशेड़ी पिता का कारनामा, 10 महीने के मासूम को पिलाया जहर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : सनकी और नशेड़ी पिता का कारनामा, 10 महीने के मासूम को पिलाया जहर

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsअल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले में एक सनकी पिता ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में सोचना भी डरा देता है। सनकी और नशेड़ी किस्म के पिता ने खुद तो कीटनाशक पिया ही, अपने दस माह मासूम बच्चे को भी जहर पिला दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा शहर के रोहित ने दोपहर में कीट नाशक पी लिया और अपने दस माह के बच्चे विभोर को भी कीटनाशक पिला दिया। पत्नी को भनक लगते ही वह से दोनों को पड़ोस के लोगों की मदद से अस्पताल ले गई।

बताया जा रहा है कि बच्चे के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो रहा है। जहर पिलाने वाले सनकी रोहित की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रोहित की पत्नी ने बताया कि उसका पति नशा करता है और कल रात भी नशे मेंघर आया और उसने उसके साथ मारपीट की। सुबह भी वह गुस्से में ही था और बाजार जाकर जहरीला पदार्थ ले आया। उसके बाद उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।

Share This Article