Big News : उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 18 विधेयक पास - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 18 विधेयक पास

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
uttrakhand vidhansabha

Assembly Members

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान सदन में की पटल पर 10 अध्यादेश रखे गए और उनको पास किया गया। इसी तरह 17 विधेयकों को भी सदन की पटल से पास किया गया।

सदन की पटल से पास होने वाले विधेयक

1 उत्तराखंड राज्य विधानसभा सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन संशोधन विधेयक (2020)
2 हेमंती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (2020)
3 उत्तराखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन प्रोत्साहन एवं सुविधा विधेयक (2020)
4 महामारी संशोधन विधेयक (2020)
5 उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक (2020)
6 उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक (2020)
7 उत्तराखंड पंचायती राज वित्तीय संशोधन विधेयक (2020)
8 उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तथा विधान मंडल अधिकारियों के वेतन तथा भत्ते संशोधन विधेयक (2020)
9 बोनस संदाय उत्तराखंड संशोधन विधेयक (2020)
10 व्यवसाय संघ उत्तराखंड संशोधन विधेयक (2020)
11 औद्योगिक विवाद उत्तराखंड संशोधन विधेयक (2020)
12 उत्तराखंड उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 संशोधन विधेयक(2020)
13 कारखाना उत्तराखंड संशोधन विधेयक (2020)
14 उत्तराखंड जौनसार बाबर जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1956 संशोधन विधेयक (2020)
15 उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन विधेयक (2020)
16 उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक(2020)
17 उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (2020)

Share This Article