Big NewsChamoliUttarakhandYour City

अतुल सती ने किया महेंद्र भट्ट पर पलटवार, ‘जवाब दो 14 महीने क्यों सोये रहे’…

atul sati joshimath अतुल सती जोशीमठ
source – web

जोशीमठ इस समय भू-धंसाव की जद में है। बावजूद इससे प्रदेश की राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीते दिन पूर्व आरोप लगाए थे की जोशीमठ में जो प्रदर्शन चल रहे इसमें दिल्ली, मुम्बई,और जेएनयू के कुछ वामपंथी लोग मौजूद हैं।

आरोप है कि  स्थानीय ग्रामीणों को उकसाने का काम कर रहे हैं। इसके जवाब में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने पलटवार किया हैं। अतुल सती ने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से कहा की, “हे महोदय श्रीमान भट्ट जी चीन के साथ पींगे तुम बढ़ाओ। व्यापार तुम बढ़ाओ। चीन से बड़ी बड़ी मूर्तियाँ तुम बनवाओ। चीन को बड़े बड़े ठेके पुल तुम बनवाओ। अपने गांव से रिश्ते तुम निकलवाओ। सबसे ज्यादा चीन के चक्कर तुम लगाओ। चीन के साथ एक्स्ट्रा 2a b तुम्हारा और एजेंट पीड़ित ?”

हमने तो 1962 के युद्ध के बाद उधर देखा भी नहीं

अतुल सती की नाराजगी यहीं खत्म होती नहीं दिखती है। अतुल सती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर महेंद्र भट्ट को लेकर जो लंबी पोस्ट लिखी है उसमें वो आगे आरोप लगाते हैं कि, ‘हमने तो 1962 के युद्ध के बाद उधर देखा भी नहीं।  हमारा तो पीढ़ियों का व्यापार था तिब्बत के साथ,  वह बन्द हो गया यहां जनता ने ही उसका नुकसान उठाया। बद्रीनाथ का और थौलिंग मठ का सांस्कृतिक सम्बन्ध था। वहां से बद्रीनाथ के लिये हर साल कम्बल आता था। वह भी टूट गए। हमने देश के खातिर परवाह न की। आज भी अगर चीन इधर देखे तो हम ही सबसे पहले उससे सामना करेंगे।’

यही नहीं, अतुल सती लिखते हैं कि, जोशीमठ में सारी दुश्वारियों हैं और इसके बावजूद भी डटे हैं। हमें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। लेकिन तुम्हे है।

जोशीमठ के बचाव के उपाय करो

सती लिखते हैं कि यदि अपनी जनता की परवाह है तो उसके भविष्य की, जमीन जायदाद की घर मकानों की सम्पत्ति की भरपाई करो। मानवता की इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत जोशीमठ के बचाव के उपाय करो। सती ने भट्ट से जवाब माँगा की 14 महीने क्यों सोये रहे? ये बताओ कि कम्पनी जरूरी  थी या जनता का भविष्य ?

आपको बता दे कि अतुल सती पिछले कई महीनों से जोशीमठ को बचाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आंदोलनरत हैं। वामपंथी विचारधारा से प्रभावित अतुल सती स्थानीय स्तर पर खासे सक्रिय रहें हैं। वो एनटीपीसी को लेकर विरोध दर्ज करा चुके हैं।

वहीं महेंद्र भट्ट और अतुल सती की विचारधारा मेल नहीं खाती है। महेंद्र भट्ट चमोली के पूर्व विधायक और मौजूदा  वक्त में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। महेंद्र भट्ट ने हाल ही में जोशीमठ में चल रहे जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन और इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे अतुल सती को बयानबाजी की थी। महेंद्र भट्ट की माने तो अतुल सती को चीन के वामपंथी गुटों से मदद मिल रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button