Dehradun NewsHighlight

सहसपुर में बाबा साहब की मूर्ति से छेड़छाड़ की कोशिश, पांचवीं बार हुई घटना, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुड्ढी के भुड़पुर इलाके में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को एक बार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

सहसपुर में बाबा साहब की मूर्ति से एक बार फिर छेड़छाड़ की कोशिश

घटना 20 अप्रैल की रात की बताई जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि मूर्ति स्थापना के बाद यह पांचवीं बार है जब इस तरह की हरकत सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जॉय बर्सवाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

युवा कांग्रेस ने पुलिस से की जांच की मांग

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान तजम्मूल हुसैन को फोन पर इसकी जानकारी दी और पूरे मामले को गंभीरता से उठाया। साथ ही बर्सवाल ने नया गांव पेलियो चौकी प्रभारी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

dehradun news
युवा कांग्रेस ने पुलिस से की जांच की मांग

गणेश गोदियाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और महापुरुषों की मूर्तियों को जाति या धर्म के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी इस तरह के कृत्य में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें