Big NewsNational

CM Atishi Resign: आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025(delhi election results 2025) में करीब 27 साल बाद कमल खिला है। आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आज यानी रविवार को सीएम पद से आतिशी ने इस्तीफा सौंप(CM Atishi Resign) दिया है। खबरों की माने तो आज करीब 11 बजे आतिशी राज निवास पहुंची। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा (CM Atishi Resign)

जैसा की आप जानते ही होंग कि बीते साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद दिया गया था। 21 सितंबर को उन्होंने शपथ ली थी। करीब चार महीने उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री का भार संभाला। हालांकि इस चुनाव में आप को बहुत बुरी हार मिली।

भारतीय जनता पार्टी को मिली पूर्ण बहुमत

बता दें कि 70 सीटों में से कभी 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार के चुनाव में 22 सीटों पर सिमट गई। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिली। पार्टी ने 70 में से 48 सीटें अपने नाम की। करीब तीन दशकों के बाद भाजपा ने दिल्ली में कमल खिलाया।

आप के कई बड़े नेता हारे

आप के कई बड़े नेता जिसमें पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आदि अपनी सीट से हार गए हैं। लेकिन आतिशी ने कालकाजी सीट (Delhi Chunav Result) से जीत दर्ज की है। बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें