UttarakhandHighlight

सहस्त्रधारा और सिरसी में स्थापित होगा ATC, CS बोले हेलीपैड में लगाई जाए प्रशिक्षित मैन पावर

केदार वैली में हेली सेवाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएस ने युकाडा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को सहस्त्रधारा ओर सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल शीघ्र स्थापित कारने के निर्देश दिए।

सितंबर तक ATC स्थापित करने के दिए निर्देश

सीएस ने कहा कि सितंबर के प्रथम सप्ताह तक एटीसी स्थापित कर लिया जाए। इसके लिए राज्य सरकार से जो भी आवश्यकताएं होंगी, पूरी की जाएंगी। उन्होंने युकाडा को प्रत्येक हेलीपैड पर हेलीपैड-इन-चार्ज तैनात किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने कहा कि शटल सेवाओं की समयबद्धता सुनिश्चित किया जाना हेलीपैड-इन-चार्ज की जिम्मेदारी रहेगी।

हेलीपैड में लगाई जाए प्रशिक्षित मैन पावर : CS

मुख्य सचिव बर्द्धन ने युकाडा से कहा कि प्रत्येक हेलीपैड में प्रशिक्षित मैन पावर लगाई जाए। हेलीपैड के संचालन के लिए एसओपी को 100 प्रतिशत प्रवर्तन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। सीएस ने कहा कि हर हेली का टाइम टेबल के साथ ही उड़ान संख्या निर्धारित कर बोर्डिंग पास पर अंकित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

यूकाडा की जिम्मेदारी है नियमों का पालन सुनिश्चित कराना : CS

सीएस ने कहा कि यूकाडा राज्य में हेली सेवाओं के लिए नियामक संस्था है। हेली कम्पनियों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना यूकाडा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी जानकारी मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिसके लिए मौसम विभाग एक मौसम अधिकारी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उपकरणों और वेतन का खर्च यूकाडा द्वारा वहन किया जाएगा।

चिन्हित स्थानों पर दिए AWOS और सीलोमीटर स्थापित करने के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए कि चिन्हित स्थानों पर जल्द ही “स्वचालित मौसम प्रेक्षण प्रणाली” स्थापित की जाए। उन्होंने यूकाडा को भी अपने स्तर पर चिन्हित स्थानों पर एडब्ल्यूओएस और सीलोमीटर स्थापित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तराखंड में जल्द बनेगी SOP, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें