विजय माल्या के बारे में सब जानते है ये वही है जिसने भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ का चूना लगाया और फरार हो गया। वो अब लंदन में अपनी तीसरी शादी की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस रही पिंकी लालवानी से माल्या शादी करने जा रहा है। पिंकी लालवानी साल 2016 में माल्या के साथ ही देश छोड़कर चली गई थी। हालांकि अभी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कौन है पिंकी लालवानी?
पिंकी लालवानी को माल्या ने साल 2011 में किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब दी थी। बाद में माल्या और पिंकी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों कई इवेंट्स में साथ-साथ देखे जाने लगे। फिर लालवानी एयरलाइंस की एयरहोस्टेस से लेकर किंगफिशर के ऐड में देखी गई। उन्होंने माल्या की कई पार्टियों को होस्ट भी किया।
बुरे से बुरे वक्त में नहीं छोड़ा साथ
पिंकी ने किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट कराया। जब साल 2016 में माल्या देश छोड़कर फरार हुए, तब पिंकी लालवानी भी उसके साथ देश छोड़कर चली गई थी। कहते हैं कि माल्या के बुरे से बुरे वक्त में लालवानी ने उनका साथ नहीं छोड़ा। लंदन में माल्या पर चल रहे केस की सुनवाई में कई बार पिंकी लालवानी उनके साथ ही देखी गई थी।
यूके की कंपनी फोरसाइट एंड विज़न लिमिटेड में पिंकी 1,041 शेयर्स की शेयरहोल्डर
रिपोर्ट के मुताबिक, विज्या माल्या की एक कंपनी जिसके वे चेयरमैन हैं उसमें पिंकी लालवानी शेयरहोल्डर हैं। यूके की कंपनी फोरसाइट एंड विज़न लिमिटेड में पिंकी लालवानी 1,041 शेयर्स की शेयरहोल्डर हैं। इन शेयर्स में उनके साथ एक भारतीय भी शामिल है।
दोनों ने मनाई तीसरी सालगिरह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माल्या और पिंकी लालवानी लिव-इन रिलेशन में हैं। हाल ही में दोनों ने साथ रहने की तीसरी सालगिरह मनाई।
दोस्त की पत्नी पर आया था माल्या का दिल
विजय माल्या ने पहली शादी 1986 में समीरा तैयबजी से की थी। जो एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी। जिससे उनका एक बेटा सिद्धार्थ है। कुछ सालों बाद माल्या ने समीरा से तलाक लेकर बेंगलुरू में अपने दोस्त की पत्नी रेखा से 1993 में शादी कर ली। रेखा के पहले पति मिस्टर महमूद, माल्या के अच्छे दोस्त थे।
माल्या ने कितनी पढ़ाई की है?
विजय माल्या ने कोलकाता के लॉ मास्टीने स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। फिर सेंट जेवियर कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की। इसके बाद यूएएस के साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की। पिता की मौत के बाद विजय माल्या यूनाइटेड ब्रेवरीज कंपनी के मालिक बन गए।