Pauri Garhwal NewsHighlight

Good news : कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस, केंद्र से मिली मंजूरी

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की मांग पर केंद्र सरकार ने कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है. जिसपर सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर का आभार व्यक्त किया है.

कोटद्वार में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस

अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर लिखा कि मेरी मांग पर केंद्रीय मंत्री ने कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है. बलूनी ने आगे लिखा कि ‘आपको याद होगा कि कुछ समय पहले मैंने विदेश मंत्री से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी ताकि लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके’.

अनिल बलूनी ने जताया केंद्रीय मंत्री का आभार

सांसद ने बताया कि गोपेश्वर में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है. सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर का आभार व्यक्त किया है. बलूनी ने लिखा ” मैं आपका आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की और इस पर प्रगति से मुझे अवगत भी कराया”.

नौजवानों को मिलेगी सुविधा : बलूनी

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा. इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें