Dehradun NewsBig News

विशेष सत्र में उठा गैरसैंण का मुद्दा, किसी सदस्य ने नहीं किया राजधानी बनाने का समर्थन

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र चल रहा है। राज्य के 25 साल का लेखा–जोखा और अगले 25 वर्षों की कार्य योजना पर चर्चा हो रही है। आज सत्र के दूसरे दिन सदन में स्थाई राजधानी गैरसैंण का मुद्दा भी उठा।

विधानसभा के विशेष सत्र में उठा स्थाई राजधानी गैरसैंण का मुद्दा

सदन में चर्चा के दौरान खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जब 25 साल में राज्य को स्थाई राजधानी नहीं मिल पाई, तो अगले 25 वर्ष का रोडमैप कैसे बनेगा? उन्होंने कहा कि यह राज्य उन आंदोलनकारियों की शहादत से बना था जिनकी मूल भावना थी कि पहाड़ का राज्य, पहाड़ की राजधानी यानी गैरसैंण होनी चाहिए।

विशेष सत्र में उठा गैरसैंण का मुद्दा, किसी सदस्य ने नहीं किया राजधानी बनाने का समर्थन
MLA umesh kumar

किसी सदस्य ने नहीं किया गैरसैंण को राजधानी बनाने का समर्थन: MLA

विधायक ने कहा कि ‘मैंने सदन में खुलकर पूछा क्या सदन में मौजूद कोई भी सदस्य हाथ उठाकर गैरसैंण को राजधानी बनाने का समर्थन करता है? लेकिन किसी ने हाथ नहीं उठाया’। ऐसे में सवाल यह है कि जब जनता के मूल भावनात्मक मुद्दों की कद्र ही नहीं हो रही तो हम आने वाले 25 सालों की बात किस आधार पर कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें