Assembly Elections 2026: आज केरलम, असम और पुडुचेरी में चुनाव, इन राज्यों में उपचुनाव

Kerala, Assam, Puducherry Assembly Elections 2026 Updates : आज यानी नौ अप्रैल को केरलम(पहले केरल), असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी। जहां केरलम की 140 सीटों, असम में विधानसभा की 126 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान जारी है।
आज केरलम, असम और पुडुचेरी में चुनाव Kerala, Assam, Puducherry Assembly Elections 2026 Today
असम की बात करें तो एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी करना चाहेगी। तो वहीं केरलम में तीन गठबंधनों के बीच मुकाबला है। यहां CPI(M) के नेतृत्व वाला LDF, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF और BJP के नेतृत्व वाले NDA के बीच मुकाबला हैं। केरल की बात करें तो यहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चार मई को आएंगे नतीजे
वोट देने वालों की संख्या 27 लाख है। जिसके लिए करीब 30,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में टोटल 9.50 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। यहां करीब 24,919 वोटर पहली बार वोट डालेंगे। जहां पुडुचेरी में 294 उम्मीदवार और असम में 722 उम्मीदवार मैदान में आज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बताते चलें कि इस चुनाव के रिजल्ट चार मई को ऐलान किए जाएंगे।
इन राज्यों में उपचुनाव
इसके साथ ही गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की कई विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव जारी है। जिसमें कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट सीटें, महाराष्ट्र की बारामती सीट शामिल है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में निधन के बाद ये सीट खाली है।