
भारत निर्वाचन आयोग यानी कि Election Commission of India ने पांच राज्यों में चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। बता दें कि पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई के महीने में खत्म हो रहा है।
Election Commission of India ने की पांच राज्यों के चुनाव की डेट घोषित
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद इन सभी राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। जहां असम, केरल और पुड़ुचेरी में नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। तो वहीं मिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल की बात करें तो दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
Assembly Election Date: असम, केरल, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी तारीखों का ऐलान
राज्य मतदान
- असम 9 अप्रैल, 2026 (kerala election date 2026)
- केरल 9 अप्रैल, 2026 (kerala election date 2026)
- पुडुचेरी 9 अप्रैल, 2026 (puducherry election date 2026)
- तमिलनाडु 23 अप्रैल, 2026 (tamilnadu election date 2026)
- पश्चिम बंगाल 23 और 29 अप्रैल, 2026 (election date in west bengal 2026)
चुनाव के नतीजे कब किए जाएंगे घोषित?
अप्रैल-मई में ही इन सभी राज्यों की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिजल्ट की बात करें तो सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।