कोटद्वार– रिश्ते के भाई-भाभी का कत्ल करने के आरोपी ने रविवार को रिखणीखाल थाने में पहुंचकर खुद को आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि शनिवार को ग्राम तोल्यूडांडा निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिश्ते के बड़े भाई प्रेम सिंह (62वर्ष) व उनकी पत्नी सुलोचना देवी (57 वर्ष) की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी थी। आरोप है कि इसके बाद सुरेंद्र ने दंपती के घर धमक कर उनकी छोटी बहू रीना देवी पर भी हमला किया। वहीं गांव के पूर्व प्रधान ने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। रात राजस्व पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। लेकिन रविवार सुबह आरोपी सीधे रिखणीखाल थाने पहुंचा, वहां उसने बताया कि वह खुद को गिरफ्तार करवाने आया है। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने इसकी पुष्टी की और बताया मामला राजस्व क्षेत्र का होने के चलते आरोपी को राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।