Nainital NewsHighlight

साधु का भेष धारण कर मांग रहा था भीख, नाम था आसिफ, हिंदूवादी संगठन ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

धर्म की आड़ में पाखंड करने वालों पर अब उत्तराखंड पुलिस सख्त नजर रख रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत एक और फर्जी साधु का भंडाफोड़ हुआ है।

साधु का भेष धारण कर मांग रहा था भीख

रामनगर में एक व्यक्ति साधु का वेश धारण कर मेन बाजार में भीख मांगते हुए पकड़ा गया। लेकिन जब लोगों ने उसका नाम और पहचान पूछी तो मामला चौंकाने वाला निकला। दरअसल, भगवा वस्त्र पहने इस शख्स के सिर पर जब टोपी दिखाई दी तो लोगों को शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम आसिफ रिज़बी है, जो साधु के वेश में भीख मांग रहा था।

नशे में था ढोंगी आसिफ

मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि वह नशे की हालत में था और धार्मिक प्रतीक पहनकर लोगों को भ्रमित कर रहा था। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और तुरंत रामनगर पुलिस को सौंप दिया। हिंदूवादी नेता राजू रावत ने कहा कि भगवा चोला ओढ़कर भीख मांगना और धर्म का मज़ाक उड़ाना हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन कालनेमि के तहत पाखंडियों पर प्रहार, 1 बांग्लादेशी समेत 300 से अधिक गिरफ्तार

मामले की जांच जारी

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मामले पर उप निरीक्षक यूनुस ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और यह जांच भी की जा रही है कि यह मामला सिर्फ भीख मांगने का है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें