गदरपुर: मोदी सरकार बेघरों को घर देने के दावे कर रही है। वहीं, ऊधमसिंह नगर के गरदपुर में लोगों को घर मिलने के बजाय सरकार की योजना ने तंबू में पहुंचा दिया। लोगों को आवास दिलाने के नाम पर बेघर कर दिया गया। बेघर लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। लोग मजबूर होकर अब धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर नगर पालिका में 2015 में 250 परिवारों को अटल आवास योजना के तहत गरीब लोगों को आवास दिए गए थे। जिसके, चलते सभी लोगांे ने अपने-अपने कच्चे घरों को तोड़ दिया। उसके बाद नगर पालिका गरदपुर ने इन सभी लोगांे का किसी को एक तो किसी को दो किश्तें देकर किनारा कर लिया। कई ऐसे भी हैं, जिनको कुछ दिया ही नहीं गया। घर बनने की खुशी में अपने टूटे-फूटे मकान को तोड़ कर लोग तंबू में रहने को मजबूर हो गए है।