हरिद्वार: पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली की अस्थियां हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड में अस्थि प्रवाह घाट पर गंगा में प्रवाहित की गईं। स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया।
अस्थि विसर्जन के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चैहान आदि मौजूद रहे। बाबा रामदेव और टीवी पत्रकार रजत शर्मा भी स्व. अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे।
इससे पहले हरिकी पैड़ी पर सभी नेताओं और संतों ने स्व. अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्व. अरुण जेटली जैसा नेता खोना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।