
वहीं आशा कार्यकत्रियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में सांकेतिक धरना दिया। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार से न्यूनतम मासिक मजदूरी 21000, अस्पतालों में आशा कार्यकर्ताओं के लिए अलग बैठने व उनके कार्य करने के लिए कमरे की व्यवस्था, दुर्घटना बीमा योजना में सम्मिलित किया जाने, आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाने और आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाला प्रोत्साहन राशि को तत्काल बहाल किए जाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में सांकेतिक धरने धरना दिया।