
आज हजारों की संख्या में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लेकिन सचिवालय से पहले ही उन्हें पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया।
आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन ने किया सचिवालय कूच
आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि लंबे अरसे से हम अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन हमारी सुनवाई कहीं भी नहीं हो रही है जिस कारण से हमें आज मजबूरन सचिवालय कूच करना पड़ा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग 24 घंटे की ड्यूटी निभा रहे हैं जिसके एवज में हमें कोई निश्चित मानदेह नहीं मिलता है।
राज्य कर्मचारी किया जाए घोषित
आशा कार्यकत्रियों ने इंसेंटिव के तौर पर 50 या 100 मिल जाया करते हैं हमारी पहली मांग यही है कि हमको राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और एक निश्चित मानदेय तय किया जाए ताकि हम सही तरीके से जीवन यापन कर सके। इसके साथ ही जीवन बीमा के तौर पर भी एकमुश्त राशि निर्धारित करने की मांग आशा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है।

