National

राघव चड्ढा के BJP में जाने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा ये?

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। जिसके बाद अब पहली बार अरविंद केजरीवाल ने संभवत: पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पणजी में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे इसी मुद्दे पर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण था।

राघव चड्ढा के BJP में जाने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

दरअसल इसी साल अप्रैल महीने में आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल थे, BJP में शामिल हो हुए थे। इसी को लेकर अब पहली बार अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में टूट पर भी रिएक्शन दिया है।

ममता बनर्जी की पार्टी पर भी दिया रिएक्शन

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एक अनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि लोग किसी पार्टी को वोट देते हैं। लेकिन बीजेपी या तो विधायकों को पैसा देकर खरीद लेती है। या फिर ईडी को पार्टियों को तोड़ने के लिए भेजती है।

‘इसके खिलाफ आवाज उठे…’- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी जो कर रही है, राजनीतिक दलों को तोड़ रही है, विपक्ष को कमजोर कर रही है, ईडी और पैसों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, ये लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है. हर एक को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए।”

आगे उन्होंने कहा, “जो हो रहा है वो गलत है. लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया और 28 या 29 सांसद चुने. क्योंकि उन्हें पार्टी पर भरोसा था. इसके बाद उनमें से 20-22 अलग हो गए और किसी पार्टी को समर्थन दे दिया, ये तो सरासर गलत है.”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें