भारत के सेना प्रमुख बिपिन रावत(निवासी पौड़ी गढ़वाल) की सेवाएं 31 दिसम्बर को रिटायर हो रहे हैं, जिसके चलते नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अभी से प्रक्रिया शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक नए सेनाध्यक्ष की रेस में लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का नाम सबसे आगे है।
आपको बता दें कि नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय का दखल बेहद कम होता है। वहीं नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ही लेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकेले मंत्री हैं जो नियुक्ति कमेटी में शामिल हैं। नियम के अनुसार ये पद सबसे वरिष्ठम अधिकारी को ही दिया जाता है.
टॉप फाइव में यें
- टॉप फाइव की लिस्ट में नॉर्दर्न और ईस्टर्न आर्मी कमांडर ऊपर माने जा रहे हैं। इन दोनों के पास सैन्य अभियानों का बड़ा अनुभव है। आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी इनका ट्रैक रेकॉर्ड अच्छा है।
2, लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवाने अभी ईस्टर्न आर्मी कमांडर हैं। जनरल रावत के रिटायर होने पर वह इंडियन आर्मी में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे।
3. नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह का नाम म्यामार और पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक्स से जुड़ा है। उनका करियर रेकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है।
4.इस दौड़ में जो तीसरा प्रमुख नाम है वो है लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी वो भी इस पद तक पहुँच सकते हैं।
नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया उस समय शुरू की गई है, जब वर्तमान सेनाध्यक्ष बिपिन रावत रिटायर होने वाले हैं और पाकिस्तान के साथ भारत का तनाव गहराया हुआ है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और सीमा पार से लगातार फायरिंग कर रहा है।