Big NewsUttarakhand

भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास, 20 फरवरी से पिथौरागढ़ में होगा शुरू

army joint exercise

 

भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं जल्द ही संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रही हैं। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम दस्तलिक है। जो कि 20 फरवरी से शुरू होने ज रहा है। ये संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में होने जा रहा है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 90 जवान प्रतिभाग करेंगे।

भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास

भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास जल्द ही शुरू होने जा रही है। ये संयुक्त सैन्य अभ्यास-दस्तलिक 20 फरवरी से शुरू होगा। दोनों देशों के बीच होने वाला ये युद्धाभ्यास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में होगा। जिसमें दोनों देशों के 90 जवान प्रतिभाग करेंगे।

20 फरवरी से शुरू होगा संयुक्त युद्धाभ्यास

भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच होने वाला ये संयुक्त युद्धाभ्यास 20 फरवरी से शुरू हो जाएगा। जिसमें दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने कौशल और अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां पहाड़ी, ग्रामीण या फिर शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने का अभ्यास भी करेंगे।

 संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारियां हुई शुरू

भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास-दस्तलिक की तैयारियां शुरू हो गई है। दोनों देशों के सैन्य संबंधों को इस संयुक्त अभ्यास से  मजबूती मिलेगी। सेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के 45-45 जवान शामिल होंगे। इससे पहले साल 2019 में पिथौरागढ़ में ही भारत और कजाकिस्तान के बीच और  2021 में भारत और नेपाल की सेना के जवानों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ था।

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button