EntertainmentHighlight

Arjun Rampal ने गुपचुप कर ली सगाई!, 15 साल छोटी है गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

Arjun Rampal Engagement: फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। काफी समय से वो मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स(gabriella demetriades) को डेट कर रहे है। ऐसे में अब करीब छह साल की डेटिंग के बाद अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी।

अर्जुन रामपाल ने गुपचुप कर ली सगाई! Arjun Rampal Engagement

अर्जुन रामपाल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अच्छी खबर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अर्जुन ने खुद से 15 साल छोटी गैब्रिएला से सगाई कर ली है रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में अर्जुन ने अपनी और गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी, शादी और पारिवारिक जीवन पर बात की।

15 साल छोटी है मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

दरअसल इंस्टाग्राम पर उन्होंने पने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ का ट्रेलर साझा किया। क्लिप में गैब्रिएला कहती नजर आई कि, “हमने अभी शादी नहीं की है, लेकिन कौन जानता है?” इस पर अर्जुन कहते हैं, “हमने सगाई कर ली है और इसका खुलासा हमने आपके शो में किया है।”

प्यार को लेकर क्या बोलीं गैब्रिएला?

प्यार को लेकर गैब्रिएला कहती हैं, “प्यार अक्सर शर्तों के साथ आता है। जैसे सामने वाला हमारी उम्मीदों पर खरा उतरे, हमारे हिसाब से बर्ताव करे। अगर वो वैसा नहीं करता तो नाराजगी या दूरी आ जाती है, लेकिन बच्चों के साथ ऐसा नहीं होता। जब आप माता-पिता बनते हैं तो बच्चे से आपका प्यार बिना किसी शर्त के होता है। आपका बच्चा चाहे कैसा भी व्यवहार करे, गलती करे या आपकी बात न माने, फिर भी आपका प्यार कम नहीं होता।”

अर्जुन पहले से है शादीशुदा

बताते चलें कि साउथ अफ्रीका की मॉडल व फैशन डिजाइनर गैब्रिएला के साथ अर्जन 2018 से हैं। साल 2019 में उनके बड़े बेटे एरिक का जन्म हुआ। जिसके बाद साल 2023 में उनके दूसरे बेटे आरव का जन्म हुआ।

बताते चलें कि साल 1998 में अर्जुन की पूर्व सुपरमॉडल और बिजनेसवुमन मेहर जेसिया से शादी हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें