UttarakhandHighlight

होमस्टे योजना की आवेदन प्रक्रिया को बनाया जाएगा सरल, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को होमस्टे योजना की आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और ग्रामीणों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए.

सरकारी गेस्ट हाउसों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राज्य के सभी सरकारी गेस्ट हाउसों को दुरुस्त कर उनमें मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना और उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया.

पर्यटन क्षेत्र में हुए MOU की ग्राउंडिंग पर ध्यान देने के दिए निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को पर्यटन क्षेत्र में हुए MOU की ग्राउंडिंग पर विशेष ध्यान देने समेत सीमावर्ती क्षेत्रों के पर्यटन विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना के धरातलीय प्रभावों का अध्ययन कर उसके विस्तार की रणनीति तय करने के निर्देश दिए. साथ ही सीएम ने एडवेंचर टूरिज़्म को प्रोत्साहित करने के साथ ही पंचायत स्तर पर थीम टूरिज़्म विलेज की संभावनाओं पर कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें : रुद्रप्रयाग का सारी गांव बना पर्यटन का सितारा, 50 home stay से 250 ग्रामीणों को मिला रोजगार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें