Apple के नए सीईओ बनेंगे John Ternus , Tim Cook इस दिन छोड़ेंगे पद

New Apple CEO John Ternus: Apple को उसका नया सीईओ मिलने वाला है। जी हां, John Ternus ऐप्पल के नए सीईओ बनेंगे। वो Tim Cook की जगह लेंगे। बता दें कि टिम कुक बीते 15 सालों से ऐप्पल का सीईओ पद संभाल रहे हैं। एक सितंबर को टर्नस सीईओ पद का भार संभालेंगे। तो वहीं 25 सालों से वो ऐप्पल में काम कर रहे हैं। अभी फिलहाल वो कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख है। दूसरी तरफ टिम अब कंपनी में एग्जीक्यूटिव चैयरमेन बन जाएंगे।
Apple के नए सीईओ बनेंगे John Ternus
50 साल के टर्नस साल 2001 में कंपनी के साथ जुड़े थे। उन्होंने पर्दे के पीछे रहते हुए कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। टर्नस ने हार्डवेयर इंजीनियरिंग के पद पर रहते हुए मैकबुक्स की सेल को बढ़ाया है। उन्होंने ही किफायती मॉडल्स के साथ प्रीमियम प्रो मॉडल्स की नीव रखी थी। टर्नस को सीईओ का पद इस बीच दिया जा रहा है जब कंपनी एआई और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Tim Cook इस दिन छोड़ेंगे पद
आपको बता दें कि टर्नस को कुक का करीबी माना जाता है। उन्होंने टर्नस को इस रोल के लिए एक दम परफेक्ट बताया। आपको बता दें कि सीईओ के पद के लिए टर्नस की उम्र भी एक वजह है। वो अभी 50 साल के है। ऐसे में कंपनी के अधिकारी या तो उम्र में काफी छोटे हैं। या फिर कुछ रिटायरमेंट की उम्र के पास पहुंच गए है। ऐसे में टर्नस लंबे वक्त तक कंपनी की कमान संभाल सकते हैं।