देहरादून- भाजपा संगठन ने अपने दबंग विधायक राजकुमार ठुकराल को अनुशासनहीनता के आरोप से बरी कर दिया है। मार्च के पहले पखवाड़े में दलित महिलाओँ के साथ मार-पीट के आरोप और सोशल मीडिया पर वॉयरल हुए मारपिटाई के वीडियो ने जहां विधायक ठुकराल के तेवरों का गुणगान किया वहीं अपने विधायक की बहादुरी के चर्चों से हलकान भाजपा ने ठुकराल को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिस पर आज भाजपा के दबंग रुद्रपुर विधायक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिले। भट्ट के घर पर हुई मुलाकात में ठुकराल ने उन्हें घटित घटना पर अपना कई पेजों का लिखित जवाब सौंपा।
ठुकराल के लिखित जवाब से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट संतुष्ट हो गए हैं। भट्ट ने दलित महिलाओँ से मारपीट मामले में ठुकराल को क्लीन चिट देते हुए मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया भाजपा विधायक की कोई गलती संगठन को नहीं दिखाई देती। ये प्रकरण भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश है। ठुकराल की कोई गलती नहीं है।
तो फंस गए विधायक ठुकराल, भाजपा संगठन लेगा एक्शन!